फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The heat started showing its effect in the first week of March itself...the mercury is continuously rising.

Gorakhpur News: मार्च के पहले हफ्ते में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी...लगातार चढ़ रहा पारा

Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The heat started showing its effect in the first week of March itself...the mercury is continuously rising.
अगले पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान
विज्ञापन








गोरखपुर। मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी बेहाल करने लगी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम के तेवर को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।



मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम मध्य भारत पर मध्य क्षोभमंडल में प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण आगामी पांच दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। यह सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी चार से सात डिग्री तक अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन








पूर्वांचल की तुलना में पश्चिमी यूपी में अधिक पड़ रही गर्मी



पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी से दिन में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। वहां के पांच जनपदों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। झांसी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2, बांदा में 35.6 और आगरा में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में भी अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








मार्च में औसत से अधिक है तापमान



मार्च महीने में औसत तापमान अधिकतम 32.1 और न्यूनतम 16.3 डिग्री के आसपास रहता है। इसके अलावा अधिकतम 37.3 डिग्री तक पहुंचता है। इस बार मार्च के पहले हफ्ते में ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान मार्च के औसत तापमान से अधिक पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।








अधिकतम तापमान नौ फरवरी से ही लगातार सामान्य से अधिक



अधिकतम तापमान बीते नौ फरवरी से ही लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 19 फरवरी से अब तक सिर्फ तीन दिन (23, 27 व 28 फरवरी को) सामान्य से कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed