{"_id":"646e670217bec94fb80a8d04","slug":"the-goods-and-services-tax-gst-department-is-on-the-lookout-for-bogus-firms-two-thousand-rupee-notes-are-expected-to-be-spent-by-these-firms-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-180090-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बोगस फर्मों की तलाश कर रहा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बोगस फर्मों की तलाश कर रहा जीएसटी
Thu, 25 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 25 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
- दो हजार रुपये के नोट खपाए जाने का भी है अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वस्तु एवं सेवा कर( जीएसटी) विभाग बोगस फर्मों की तलाश कर रहा है। इन फर्मों के द्वारा दो हजार रुपये के नोट खपाए जाने का अंदेशा है। ये फर्जी फर्म दो हजार के नोट बैंक खातों में जमा करा सकते हैं। इस पर नियंत्रण के लिए जीएसटी लगातार अभियान चला रहा है।
फर्जी पंजीकरण व बोगस फर्मों को लेकर जीएसटी विभाग 16 मई से ही अभियान चला रहा है। पिछले दिनों जांच में तीन बोगस फर्में पकड़ में आई थीं। जीएसटी सूत्रों ने बताया कि फर्जी किराएनामा, आधार और भूलेख से जमीनों का कागज निकाल कर फर्जी नाम और पते पर फर्म बना लेते हैं। फर्म से व्यापार भी दिखाते हैं। बैंक में बाकायदा फर्म का खाता खोला जाता है। अब इन बैंक खातों( बोगस) में दो हजार रुपये के नोट खपाए गए तो वास्तविक खाताधारक तक पहुंचना मुुश्किल होगा। अगर आने वाले समय में बैंक के लेजर से खाते का टर्नओवर बढ़ा मिला तो वास्तविक खाताधारक पकड़ से दूर हो जाएगा। चूंकि, फर्म का नाम और पता दोनों फर्जी होगा तो फंसने का डर भी खत्म हो जाएगा। ऐसे खातों की जांच की जा रही है। जीएसटी सूत्रों ने बताया कि इन फर्मों की गोपनीय जांच चल रही है। सरकार द्वारा घोषित समयावधि के बाद इन खातों में जमा धन को सरकारी राजस्व में जमा कर वास्तविक खाताधारकों पर कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड द्वितीय देवमणि शर्मा ने बताया कि बोगस फर्मों की जांच चल रही है। गोपनीय तरीके से रिकार्ड सुरक्षित किए जा रहे हैं।