फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The General Secretary of PRKS wrote a letter to the railway administration raising the issue.

Gorakhpur News: भीषण गर्मी में ट्रनों में बढ़ा ''''एसी और पावर फेलियर'''' का संकट

Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The General Secretary of PRKS wrote a letter to the railway administration raising the issue.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने भीषण गर्मी में ट्रेनों में एसी और पावर फेलियर के संकट का दावा किया है। उन्होंने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर होने वाली असुविधा को दूर करने के रेल प्रशासन ने पावर कार और एसी या स्लीपर कोचों के बीच में (यानी दोनों तरफ) जनरल कोच जोड़ दिए। इस वजह से भीषण गर्मी में ट्रेनों का पूरा विद्युत और एसी संचालन तंत्र प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि ट्रेनों में बिजली आपूर्ति, एसी और डीजी सेट के संचालन की पूरी जिम्मेदारी ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिक स्टाफ की होती है। कोचों की पावर सप्लाई का मुख्य कंट्रोल पैनल और डीजी सेट दोनों पावर कार में ही स्थित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चलती ट्रेन में यदि कोई फॉल्ट होता है और पावर कार के स्टाफ से फोन पर संपर्क नहीं हो पाता तो सप्लाई काटने या चालू करने के लिए स्टाफ का मौके पर पहुंचना जरूरी होता है। बीच में जनरल कोच लग जाने की वजह से, इलेक्ट्रिक स्टाफ के लिए एसी कोच से जनरल कोच को पार करके पावर कार तक पहुंचना असंभव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed