{"_id":"691a2fe6bd80066dc700ff4a","slug":"the-family-members-stopped-the-police-who-entered-the-house-with-the-plaintiff-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1137235-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में वादी के साथ घुसी पुलिस को परिजनों ने किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में वादी के साथ घुसी पुलिस को परिजनों ने किया बंद
विज्ञापन
गोला थाना से आई पुलिस फोर्स ने पुलिसकर्मियों को घर में से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीपुर/राजगढ़ (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बरहजपार माफी में रविवार शाम एक घर में वादी के साथ दो पुलिसकर्मी घुस गए। बिना सर्च वारंट व महिला पुलिसकर्मियों के घुसने पर घरवाले मकान में ताला बंद खुद बाहर निकल गए। सूचना पर आनन-फानन में गोला पुलिस पहुंची और परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर सभी को बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि एसपी साउथ ने पुलिसकर्मियों को मकान में बंद करने की घटना से इंकार किया है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के मुसाफिर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हरिवंश निषाद का परिवार उनके खेत में छत से कूड़ा फेंकता है। शिकायत पर दो पुलिसकर्मी मुसाफिर को साथ लेकर हरिवंश के घर रविवार शाम को पहुंचे। उस समय घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। इस दौरान महिलाओं ने आरोपों को नकार दिया लेकिन पुलिसकर्मी वादी के साथ घर में घुसकर छत पर स्थिति देखने लगे। तभी किसी ने बाहर से ताला बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। इसके बाद गोला पुलिस फोर्स पहुंची और समझा-बुझाकर सभी को शांत किया और ताला खुलवाया। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि टीम जांच करने पहुंची थी। पुलिस को मकान में बंद नहीं किया गया था।