{"_id":"6a2094e76cbb18186a00df59","slug":"the-family-members-admitted-him-to-the-medical-college-the-police-detained-one-person-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1342919-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेड़ काटने के विवाद में गांव के प्रशासक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेड़ काटने के विवाद में गांव के प्रशासक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
गीडा क्षेत्र के भरवल टंडवा माफी गांव में बुधवार रात हुई घटना
सहजनवा (गोरखपुर)। गीडा क्षेत्र के ग्राम सभा भरवल टंडवा माफी में पेड़ काटने के विवाद में गांव के प्रशासक (निवर्तमान प्रधान) शैलेंद्र कुमार चौहान (45) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आई आंधी में गांव का एक शीशम का पेड़ गिर गया था। उसी पेड़ को कटवाने को लेकर बुधवार रात करीब नौ बजे प्रधान शैलेंद्र कुमार चौहान और उनके पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने प्रधान पर हमला कर दिया। परिवारवालों के अनुसार हमलावरों ने प्रधान पर चाकू से कई वार किए। हमले में उनके गले के नीचे, सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
गीडा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि पेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष द्वारा चाकूबाजी का आरोप लगाया गया है। मामले में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।