{"_id":"682b811ab38dcc1fa400b3db","slug":"the-exhibition-of-postal-material-organized-on-lord-buddha-is-interesting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-942018-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भगवान बुद्ध पर आयोजित डाक सामग्री की प्रदर्शनी रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भगवान बुद्ध पर आयोजित डाक सामग्री की प्रदर्शनी रोचक
विज्ञापन
बौद्ध संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी का हुआ समापन
- 70 विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, 500 विद्यार्थी हुए थे शामिल
गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय और फिलैटलिक सोसाइटी की ओर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया।
मुख्य अतिथि आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने डाक टिकटों से संबंधित कार्यशाला एवं एकल, समूह क्विज प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड, लेटर राइटिंग और पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने संग्रहालय की महत्वपूर्ण कलाकृतियों पर पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान बुद्ध पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय में आयोजित डाक सामग्री की प्रदर्शनी बेहद रोचक जानकारी से भरी है। संग्रहालय के निदेशक यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि 10 विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 70 चयनित एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. आदित्य सिंह, एम गुलरेज, अनिल गुप्ता, संदीप चौरसिया, डॉ. कृष्ण कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह तोमर, रमन कुमार मंडल, मोहम्मद सफीक, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।