फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The exam will be conducted in two shifts, with 19,464 candidates appearing in one.

Gorakhpur News: 44 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज से

Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The exam will be conducted in two shifts, with 19,464 candidates appearing in one.
दो पाली में होगी परीक्षा, एक में 19,464 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी की तैयारियां


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार से शुरू होगी। 10 जून तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए गोरखपुर में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,16,784 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कुल छह पालियों में होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 19,464 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। संवेदनशीलता को देखते हुए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोशिश को तुरंत रोका जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया और हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पुलिसकर्मियों के साथ शिक्षक भी तैनात हैं।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed