{"_id":"65a1b35867fe2b79c4056434","slug":"the-encroachment-on-the-drain-on-the-railway-station-road-was-broken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-431293-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन रोड पर नाले पर के अतिक्रमण को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन रोड पर नाले पर के अतिक्रमण को तोड़ा
Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। स्थायी दुकानें और ठेले-खोमचे हटाए गए। साथ ही करीब 32 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
शुक्रवार को एएसपी मानुष पारिक व नगर निगम के अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह टीम के साथ पहुंचे। महाराणा प्रताप मूर्ति के पास पूरब की तरफ पटरी के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अस्थायी दुकानें, गुमटी और ठेले हटाने के साथ ही टीम ने कुछ होटलों के सामने नाले पर बने रैंप को भी तोड़ा। रास्ते में लगे पोल भी हटाए गए।
साथ ही रेलवे की बाउंड्री की तरफ वर्षों से रखे कबाड़ हो चुके वाहनों को निगम परिसर भिजवा दिया। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों ने खुद अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिलाने के साथ मौका मांगा जिसपर टीम ने उन्हें एक दिन की मोहलत दी है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद किसी भी दिन फिर अभियान शुरू होगा। यदि उस समय तक संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो उसे हटाने के साथ ही संबंधित पर बड़ी राशि का जुर्माना भी लगाया जाएगा।