{"_id":"689b001900416bd42e0fb7d2","slug":"the-dilapidated-wall-of-the-forest-department-collapsed-in-gorakhpur-sdm-s-gunner-died-case-of-civil-lines-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: वन विभाग की दीवार भरभराकर गिरी, SDM के गनर की मौत- लंबे समय से थी जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: वन विभाग की दीवार भरभराकर गिरी, SDM के गनर की मौत- लंबे समय से थी जर्जर
Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
सार
स्ती के पिकौरा गांधीनगर निवासी विक्रम प्रसाद पर चहारदीवारी गिरने से वह पेट के बल नीचे गिर गए। इसके बाद उनके शरीर पर पूरा ईंट गिर गया, उन्हें गंभीर चोटें आई। बाएं पैर की कई हड्डी टूट गई। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सिपाही की फाइल फोटो और भरभराकर गिरी दीवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कार्मल स्कूल, सिविल लाइंस की तरफ मंगलवार को वन विभाग की जर्जर चहारदीवारी( दीवार) भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इस ढ़ही दीवार में दबकर कुछ राहगीर घायल हो गए। जबकि हादसे में एडीएम नगर के गनर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने सड़क से ईंट हटवाकर अवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
कार्मल स्कूल में पीटीएम होने से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर इस मार्ग से आ जा रहे थे। वहीं, कुछ लोगों ने बाइक खड़ी कर बच्चों का स्कूल से आने इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब वन विभाग की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, बस्ती के पिकौरा गांधीनगर निवासी विक्रम प्रसाद पर चहारदीवारी गिरने से वह पेट के बल नीचे गिर गए। इसके बाद उनके शरीर पर जर्जर दीवार की ईंटें गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आ गई। बाएं पैर की कई हड्डी टूट गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया।
विज्ञापन
अन्य घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी गोलघर अवनीश पांडेय ने बताया कि बस्ती के विक्रम प्रसाद को ज्यादा चोटें आई थी। मेडिकल चौकी प्रभारी की मौजूदगी में उनका उपचार चल रहा था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह वर्तमान में एडीएम के गनर थे। वन विभाग के नगर रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि चहारदीवारी के पुन: निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।