फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The commissioner has banned the demolition of Abu Huraira Mosque built near Ghosh Company in Gorakhpur

Gorakhpur News: अबु हुरैरा मस्जिद नहीं होगी ध्वस्त, कमेटी की बात सुनेगा जीडीए- कमेट पहले ही गिरा चुकी है तो तल

Mon, 24 Mar 2025 11:42 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

इस कानूनी लड़ाई के बीच मस्जिद कमेटी ने स्वयं ही निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। ऊपर की दो मंजिल को 10 दिनों के भीतर तोड़ लिया गया। आगे की मीनार को भी प्रथम तल पर लगाया गया है। मीनार की लंबाई भी कम की गई है। अब मस्जिद कमेटी बचे हुए हिस्से का शमन कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन
The commissioner has banned the demolition of Abu Huraira Mosque built near Ghosh Company in Gorakhpur
मस्जिद के ऊपरी मंजिले को तोड़ते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घोष कंपनी चौराहे पर बनी अबू हुरैरा मस्जिद ध्वस्त नहीं होगी। जीडीए के आदेश को कमिश्नर कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की अपील को स्वीकार करते हुए जीडीए को यह निर्देश दिया है कि मस्जिद कमेटी की बात को फिर से सुने और तब निर्णय ले।
विज्ञापन


मस्जिद कमेटी ने आदेश से पहले ही ऊपर की दो मंजिलें तोड़ ली हैं। संभव है कि मस्जिद कमेटी शमन मानचित्र दाखिल करे, जिस पर सहमत होते हुए जीडीए मानचित्र को स्वीकृति प्रदान कर दे।
विज्ञापन


बता दें कि जीडीए ने बीते 15 फरवरी को पारित आदेश में घोष कंपनी चौराहा के पास बनी चार मंजिल अबू हुरैरा मस्जिद को तोड़ने का आदेश दिया था। 15 दिन का समय देते हुए मस्जिद कमेटी से इसे स्वयं तोड़ने को कहा गया था। इस आदेश के विरुद्ध ही मस्जिद कमेटी ने कमिश्नर कोर्ट में अपील की थी। 11 मार्च को मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता व जीडीए की ओर से लिखित बहस दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद कमेटी की ओर से तर्क प्रस्तुत किया गया था कि 100 वर्ग मीटर से कम भूखंड पर निर्माण के लिए मानचित्र पास कराना अनिवार्य नहीं है। मस्जिद का निर्माण लगभग 60 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है।

मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता जयप्रकाश ने बताया कि जीडीए का आदेश आने के बाद ही अपील दाखिल कर दी गई थी। 11 मार्च को इस मामले में लिखित बहस दाखिल की गई। कोर्ट ने इस मामले में रिमांड कर दिया है। मस्जिद कमेटी का पक्ष सुनने का निर्देश जीडीए को दिया है।


कमेटी ने स्वयं तोड़ ली थी दो मंजिलें
इस कानूनी लड़ाई के बीच मस्जिद कमेटी ने स्वयं ही निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। ऊपर की दो मंजिल को 10 दिनों के भीतर तोड़ लिया गया। आगे की मीनार को भी प्रथम तल पर लगाया गया है। मीनार की लंबाई भी कम की गई है। अब मस्जिद कमेटी बचे हुए हिस्से का शमन कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed