फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The child who was hit by a goods train due to the monkey's push will undergo plastic surgery.

Gorakhpur News: बंदर के धक्के से मालगाड़ी की चपेट में आए बच्चे की होगी प्लास्टिक सर्जरी

Thu, 17 Oct 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The child who was hit by a goods train due to the monkey's push will undergo plastic surgery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से आगे कुछ दूरी पर रेल लाइन के किनारे कूड़ा बीन रहे मासूम की मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन अंगुलियां कट गई थीं। इसमें दो अंगुलियां पूरी तरह कटकर निकल गई हैं। एक अंगुली पर गंभीर चोट है। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
डॉक्टरों की मानें तो किशोर की हथेली की प्लास्टिक सर्जर करनी होगी। तभी उसकी चोटिल एक अंगुली बच पाएगी। समय से इलाज नहीं मिला तो मासूम की तीसरी अंगुली भी निकालनी पड़ेगी। इसके बाद परिजनों ने मासूम को शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सदर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पश्चिमी यार्ड लाइन नंबर चार पर चार बच्चे घूमकर रेल पटरी व उसके किनारे गिरे बोतल व अन्य कूड़े को एकत्रित कर रहे थे। भीखमपुर रोड के संकट मोचन गली निवासी मुन्ना के दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु भी कूड़ा बीन रहा था। इसी दौरान उस पटरी पर मालगाड़ी आती देख सभी बच्चे किनारे खड़े हो गए थे। अभी मालगाड़ी कुछ दूरी पर थी। तभी अचानक से एक बंदर वहां पहुंचा, यह देख चारों बच्चे डर गए और बंदर को भगाने लगे। एकाएक दो बच्चों को धक्का देते हुए भाग निकला। बंदर के धक्के से एक बच्चा वहीं गिट्टियों पर तो दूसरा रेल पटरी के किनारे गिरा। संयोग था बच्चा पटरी से दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका दाहिना हाथ पटरी पर था। ट्रेन को पास देख उसने हाथ खिंचने का प्रयास किया तब तक उसकी अंगुलियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस घटना में मासूम के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। सूचना मिलने पर आरपीएफ बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार किशोर के दाहिने हाथ की तीन अंगुली में गंभीर चोट थी। इसमें से दो अंगुलियां पूरी तरह खत्म थी। तीसरी को बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी जरूरी थी। इधर बेटे को लेकर परिजन गोरखपुर गए, वहां से फिर लाकर शहर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed