Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The capitalist development model is increasing inequality.

Gorakhpur News: पूंजीवादी विकास मॉडल बढ़ा रहा गैरबराबरी

Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The capitalist development model is increasing inequality.
गोरखपुर। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि दुनिया और भारत में आर्थिक गैरबराबरी लगातार बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था और विकास का पूंजीवादी मॉडल अमीर व गरीब के बीच खाई बढ़ाने के साथ जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की वजह भी बन रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित अरुणोत्सव-75 के अंतिम दिन पहले सत्र में समकालीन विश्व परिदृश्य और समाजवादी सपनों का यथार्थ विषय पर हुए विमर्श को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की लूट के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति और आय मुट्ठी भर लोगों के हाथों में सिमटती जा रही है, जबकि बड़ी आबादी मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने दुनिया भर में दक्षिणपंथी ताकतों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।
पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादियों की दिक्कत यह है कि एक बार जो सिद्धांत गढ़ लिया उसे परिवर्तित नहीं करते। विमर्श में पूर्व गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय, आचार्य थेमी, अनिल हेगड़े, श्याम रजक ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, प्रो. चितरंजन मिश्र आदि माैजूद रहे। दोनों सत्रों का संचालन किसान नेता डॉक्टर सुनीलम और आलोक शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed