फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of an elderly man was found floating in the Saryu river.

Gorakhpur News: सरयू नदी में उतराता मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found floating in the Saryu river.
गोला। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच बिसरा के पास मंगलवार सुबह सरयू नदी में वार्ड संख्या पांच बिसरा निवासी सूरजभान (60) का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सूरजभान सोमवार को रोजाना की तरह दोपहर में सरयू नदी में स्नान करने गए थे। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिवारवालों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों ने घाट के पास शव उतराता देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवारवालों ने बताया कि मृतक नाव चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में पत्नी, भाई और पिता हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed