{"_id":"69e7132100103151a70d8438","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-tied-to-a-tree-in-gorakhpur-s-chauri-chaura-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: परिवार में विवाद के बाद घर से निकला था युवक, पेड़ से गमछा-शर्ट के फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिवार में विवाद के बाद घर से निकला था युवक, पेड़ से गमछा-शर्ट के फंदे पर लटका मिला शव
Tue, 21 Apr 2026 11:33 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सरदारनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सरदारनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:33 AM IST
सार
मंगलवार सुबह नहर की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर पेड़ की डाली से लटक रहे शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गांव निवासी धनन्जय उर्फ अनुज सिंह (28) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन कुछ देर रुकने के बाद बिना कुछ बोले वापस लौट गए।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार तड़के एक 28 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नहर की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर पेड़ की डाली से लटक रहे शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गांव निवासी धनन्जय उर्फ अनुज सिंह (28) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन कुछ देर रुकने के बाद बिना कुछ बोले वापस लौट गए।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि मृतक का घर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव गमछा और शर्ट से बने फंदे के सहारे लटक रहा था, वहीं बंडी पर एक स्थान पर खून के निशान भी पाए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।