Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The BJP national president made an effort to bridge gaps and convey a message of unity.

Gorakhpur News: संगठन की ली थाह, परखा सत्ता का मिजाज

Fri, 06 Nov 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The BJP national president made an effort to bridge gaps and convey a message of unity.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की दूरियां पाटने और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश
विज्ञापन


गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर प्रवास कई मायने में अहम है। पदयात्रा और जनसभा के जरिये जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की, वहीं अलग-अलग बैठकों के माध्यम से संगठन की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। संगठन की थाह लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच सत्ता के मिजाज को भी परखा। सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचकर उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सत्ता, सरकार और संगठन के बीच संतुलन साधने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। नितिन नवीन ने बैठकों में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों के साथ उनकी नाराजगी और अपेक्षाओं को भी समझने का प्रयास किया। इसके पहले राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी दो दिन के प्रवास पर आ चुके हैं। वे पूर्व महासचिव व चार बार के विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल के घर गए थे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष के घर गए और फिर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के घर भी गए।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. अमित उपाध्याय कहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव बदलते राजनीतिक माहौल के बीच होने वाला है। जेनजी आंदोलन में युवाओं का उग्र स्वरूप दिखाई पड़ा है। ऐसे में भाजपा की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने से कार्यकर्ताओं में निराशा और मनोबल में गिरावट आई है। यही वजह है कि पहले राष्ट्रीय महासचिव और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात कर एनडीए की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। वे जानते हैं पूर्वांचल की राजनीति में जातीय और सामाजिक समीकरणों की अहम भूमिका रही है। ऐसे में सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोकसभा चुनाव के अनुभवों के बाद पार्टी यह समझ चुकी है कि केवल अपने संगठन के भरोसे चुनावी चुनौती का सामना करना पर्याप्त नहीं होगा। सहयोगियों की नाराजगी दूर करना और उन्हें राजनीतिक रूप से सम्मान देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महाविद्यालय, सुकरौली के राजनीति विभाग के सहायक आचार्य डॉ. केके पाठक भी डॉ उपाध्याय के बातों का समर्थन करते हैं। वे कहते हैं, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के विपक्ष के प्रयासों और उससे जुड़ी सच्चाई को जनता के सामने रखने के लिए भाजपा धरातल पर काम कर रही है। इन आयोजनों का उद्देश्य केवल विपक्ष के आरोपों का जवाब देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन की पकड़ मजबूत करना भी है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर लगातार हो रहे कार्यक्रम इसी रणनीति का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed