{"_id":"6670c564f38078c9530e1b99","slug":"the-bank-will-give-evidence-only-then-the-accused-will-be-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-593060-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक देगा साक्ष्य तब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक देगा साक्ष्य तब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
गोरखपुर। जंगल कौड़िया स्थित एसबीआई में 80 लाख रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि बैंक जब साक्ष्य देता तभी गिरफ्तारी होगी।
पीपीगंज के जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रहे कुमार भास्कर भूषण, बैंक अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह और कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी पर 80 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पीपीगंज थाने में 11 जून को केस दर्ज हुआ था। सीओ कैंपियरगंज कमलेश सिंह का कहना है कि बैंक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। अब बैंक से साक्ष्य और अन्य कागजात मांगे गए हैं। साक्ष्य और कागजात की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया के राजू सिंह ने जनवरी में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि एसबीआई में तीन लाख रुपये की एफडी कराई थी। एफडी का कागज उनके घर में मौजूद था। बिना उनके जानकारी के एफडी तोड़कर रुपये निकाल लिए गए। बैंक के उच्च अधिकारियों ने जांच कराकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण, बैंक अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। फिर दोनों बैंक कर्मियों के साथ ही कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। करीब 20 से 25 लोग धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।