फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The All India Championship will be held at the NE Railway Cricket Ground from February 22 to March 1.

Gorakhpur News: लक्ष्य क्रिकेट चैंपियनशिप में आईपीएल और रणजी खिलाड़ी दिखएंगे दमखम

Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The All India Championship will be held at the NE Railway Cricket Ground from February 22 to March 1.
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 11वीं ऑल इंडिया प्राइजमनी टी-20 लक्ष्य चैंपियनशिप ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से एक मार्च तक एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में आईपीएल और रणजी के 50 से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक डाॅ. हर्ष कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुल ए के मैच 22 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। इसमें उद्घाटन मुकाबला रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर और इंदौर (मध्य प्रदेश) के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे बड़े पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बीसीसीआई के अंपायर अश्विनी मनध्यानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय बीसीसीआई स्तर के अंपायरों व स्कोरर की टीम और ग्रीन पार्क कानपुर के पिच क्यूरेटर मोहम्मद अनस की टीम गोरखपुर आ चुकी है। जिनके दिशा निर्देश में ग्राउंड और पिच को तैयार किया जा रहा है। बताया कि इस वर्ष भी थर्ड अंपायर की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर विजय यादव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रेसवार्ता के दौरान लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन, उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, संयुक्त सचिव डाॅ. मुदित गुप्ता, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed