गोरखपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से विजय चौक स्थित एक स्कूल प्रांगण में तृतीय मन्नू लाल स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। पांच चक्रों में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें विष्णु देव यादव, शशि प्रकाश, रवि गौतम, संजय सिंह, अर्यांश, आर्यन, दीपंजालि श्रीवास्तव, सिल्की अग्रवाल, सोहम मित्तल, रक्षित शेखर द्विवेदी, कुशाग्र अग्रवाल समेत 16 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। उद्घाटन के अवसर पर विजय कौशल, कनक हरि अग्रवाल, सुधा मोदी, राजेश चंद्र, वैध अरुण श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, रवि प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो