फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The 200th foundation day of St. John's Church Basharatpur was celebrated with great pomp on Saturday.

Gorakhpur News: 200वें स्थापना दिवस पर काटा 200 किलो का केक

Sun, 25 Jun 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The 200th foundation day of St. John's Church Basharatpur was celebrated with great pomp on Saturday.

विज्ञापन




सेंट जॉन चर्च का स्थापना दिवस, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर का 200वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रेब्रेंन एंड्रयूज राठौर, डॉ. पॉल दिनाकरन व पादरी रोशनलाल ने 200 किलो का केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और स्थापना दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर डॉ. पाल दिनाकरन समेत अन्य अतिथियों ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के टेबलेट का लोकार्पण किया। चर्च क्वायर व बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद एवनजलीन पाॅल, स्टेला रमोला दिनाकरन व सैमुअल दिनाकरन ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन




चर्च के पुरोहित रेब्रेंन रोशन लाल ने बताया कि आज के 200 साल पहले इस चर्च का निर्माण मिशनरी एसोसिएशन के माइकल विलकिंसन ने कराया। तत्कालीन कलेक्टर राबर्ट मार्टिनस बर्ड ने इसके लिए आर्थिक सहायता दी। गवर्नर जनरल लार्ड विलियम वेंटिक ने मिशनरी एसोसिएशन के सामाजिक कार्यों को देखते हुए वर्ष 1931 में चर्च के निर्माण के लिए 1500 एकड़ जमीन इस शर्त पर दी कि जमीन को उपजाऊ बनाकर खेती की जाए। मिशनरी एसोसिएशन और आसपास के लोगों ने करीब 600 एकड़ जमीन की साफ-सफाई कर इसे खेती योग्य बनाया। यहां पर स्थित पोखरे के चारों ओर समाज के लोगों ने झोपड़ी डाल ली और रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेंट जॉन चर्च के पादरी संजय विंसेंट, मॉरिस क्लेमेंट, प्रवीण जेम्स, विकास अलेग्जेंडर, डॉ. धर्मवीर हाबिल, सचिन बेंज्मन, अमित राबर्ट, विशाल जेकब ,रितेश राबर्ट, संजीत जोशवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed