फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tender final of Deoria bypass fourlane work will start soon

Gorakhpur News: देवरिया बाईपास फोरलेन का टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा कार्य

Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि देवरिया बाईपास फोरलेन का टेंडर हो गया है। छात्रशक्ति नामक फर्म को कार्य मिला है। बांड बनने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Tender final of Deoria bypass fourlane work will start soon
देवरिया बाईपास। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया बाईपास फोरलेन का टेंडर फाइनल हो गया है। यह कार्य छात्रशक्ति नामक फर्म को मिला है। बांड बनने की प्रक्रिया चल रही है। बांड बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


देवरिया बाईपास सड़क अभी टू लेन है। इस पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग से फोरलेन का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने को कहा था। एस्टीमेट शासन पहुंचा तो उसकी स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


टेंडर छात्रशक्ति नामक फर्म को मिला है। यह सड़क 9.5 किलो मीटर लंबी है। इसके निर्माण पर 399 करोड़ खर्च होंगे। सड़क के बनने से तारामंडल, सहारा एस्टेट होते देवरिया बाईपास पर जाने के लिए आसान रास्ता मिल जाएगा। गोरखपुर महानगर में देवरिया, कुशीनगर तथा बिहार के सीमावर्ती जिलों के बहुत से लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रास्ते कम दूरी तय कर शहर का चक्कर लगाए बिना अपने शहर को जाया जा सकेगा। लेकिन, इधर इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन बनने पर लोगों को राहत मिलेगी।

 

छात्रशक्ति को जो काम मिल, समय से नहीं हुआ पूरा

छात्रशक्ति नामक फर्म ने सपा से लेकर भाजपा शासन में जो भी काम लिया, वह काम समय से पूरा नहीं हुआ। इस फर्म को सपा शासन में गोरखपुर-महराजगंज एवं गोरखपुर देवरिया फोरलेन का कार्य मिला था। उसका कार्य समय से पूरा नहीं हुआ। इसी फर्म को नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन का कार्य मिला है। एक साल में इसे पूरा होना था लेकिन, अभी अधूरा है। फिर इसी फर्म को देवरिया बाईपास का कार्य मिला है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि देवरिया बाईपास फोरलेन का टेंडर हो गया है। छात्रशक्ति नामक फर्म को कार्य मिला है। बांड बनने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed