फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten secrets hidden in PNR number of train

ज्ञान की बात: ट्रेन के पीएनआर में छिपा है ये 10 राज, जानिए क्यों यात्रियों के लिए है जरूरी

Thu, 10 Jun 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
ten secrets hidden in PNR number of train
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : शटरस्टॉक्स

ट्रेन के टिकट पर 10 अंकों का एक पीएनआर नंबर होता है। दरअसल, पीएनआर का फूल फार्म होता है पैसेंजर नेम रिकॉर्ड। इस 10 अंकों के नंबर में आपकी पूरी जानकारियां छुपी होती हैं। ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के अलावा इस पीएनआर नंबर से बुकिंग स्टेटस जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है।

विज्ञापन


1. 10 अंक के पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) एक यूनिक नंबर होता है जिसमें यात्री की सारी जानकारी छुपी होती है।
2. पीएनआर के तीन अंक बताते हैं कि किस पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम द्वारा डेवलप किया गया) से टिकट बुक हुई है। तीन अंक से यह पता चलता है कि पैसेंजर का रिजर्वेशन किस जोन से हुआ है।
विज्ञापन

3. ट्रेन और जोन के हिसाब से पहला अंक अलॉट होता है।
4. पीएनआर के अगले सात अंक में पैसेंजर से जुड़ी तमाम जानकारियां छुपी होती है। इसमें ट्रेन नंबर, यात्रा की तिथि, दूरी के साथ ही यात्रा करने वाले वयस्क व बच्चों की जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. किस श्रेणी में आप सफर करेंगे? आपका प्रारंभिक व आखिरी स्टेशन कौन-सा होगा? किस स्टेशन से आपने रिजर्वेशन करवाया है? यह डिटेल भी मेंशन होती है।

6. कंफर्म स्टेटस भी इससे पता चलता है। वेटिंग लिस्ट, अमाउंट, तिथि व टिकट लेने का समय भी फीड होता है।
7. ट्रांजेक्शन डिटेल (ट्रांजेक्शन आईडी, पेमेंट मोड, टिकट चार्ज) की जानकारी होती है।
8. कोई भी पैसेंजर रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in के जरिए अपना पीएनआर स्टेटस चेक कर सकता है। सभी प्रमुख स्टेशन पर पीएनआर चेकिंग काउंटर भी उपलब्ध होते हैं।
9. निजी व सिक्योरिटी के चलते पीएनआर की जानकारी आम नहीं की जाती। आईआरसीटीसी पीएनआर स्टेटस को अपडेट करता है।
10. पीएनआर यूनिक रिकॉर्ड के प्वाइंट होते हैं। रेलवे के सेंट्रेल डेटाबेस में पूरा डेटा स्टोर होता है। यहीं पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां होती हैं।

पीएनआर नंबर कैसे चेक करें?
पीएनआर नंबर चेक करना काफी आसान है। आपको इसके लिए ऊपर दिए गए सर्च बार में अपना पीएनआर नंबर टाइप करना होता है। इसके बाद यहां पर आपके टिकट का पीएनआर स्टेटस दिखाई देने लगेगा। हालांकि आपके टिकट के ऊपर बाईं तरफ आपका पीएनआर नंबर लिखा होता है, लेकिन अगर आपने ई-टिकट के जरिए रिजर्वेशन किया है तो पीएनआर नंबर ऊपर से थोड़ा नीचे लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed