{"_id":"5fbe4b8e2a0444593d3d52ef","slug":"tempo-overturns-to-save-dog-life-but-driver-dies-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कुत्ते को बचाने में पलटा टेंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: कुत्ते को बचाने में पलटा टेंपो, चालक की मौत
Wed, 25 Nov 2020 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले के रामजानकी मार्ग पर पिपरा बांध गांव के समीप बुधवार सुबह 10 बजे कुत्ते के बचाने में एक टेंपो पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायल चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी जवाहर शर्मा समोगर गांव के भुल्लन व एक अन्य युवक को लेकर टेंपो से बिहार के गुठनी में किसी शादी समारोह में जा रहे थे। अभी वह मईल थाना क्षेत्र के पिपराबाध गांव के आरएमएस स्कूल के सामने पहुंचे थे कि अचानक टेंपो के सामने कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने में टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गया। जिससे गाड़ी चला रहे जवाहर शर्मा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने टेंपो से तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने जवाहर को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृत चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।