{"_id":"647707ef4877ec2ea9056c19","slug":"teenager-molested-by-taking-her-to-closed-factory-in-gorakhpur-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हैवानियत की हद पार: बंद फैक्टरी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हैवानियत की हद पार: बंद फैक्टरी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Wed, 31 May 2023 02:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 May 2023 02:10 PM IST
सार
खोराबार इलाके की रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर राजन बंद फैक्टरी में लेके चला गया। मंगलवार रात में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। सुबह थोड़ा होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बंद फैक्टरी में ले जाकर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरी रात किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान के भतीजे राजन राजभर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके की रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर राजन बंद फैक्टरी में लेके चला गया। मंगलवार रात में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। सुबह थोड़ा होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची बनी मां, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर आया दरिंदा, तबाह कर दी जिंदगी
इस वारदात को सुनकर मां के पैरे तले से जमीन खिसक गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस बीच अधिक रक्तस्राव होने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों का कहना है कि घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।