फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teenager Molested by lover in closed factory at Gorakhpur

कुसम्ही जंगल में दुष्कर्म: 12 दिन से प्रेमजाल में फंसाकर बुला रहा था आरोपी, मौका मिलते ही कर दी दरिंदगी

Thu, 01 Jun 2023 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि पिछले 12 दिनों से आरोपी साजन उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा रहा था। तब दोनों को बाजार में बातचीत करते पकड़े जाने पर समझाया भी गया था, लेकिन आरोपी ने मंगलवार को झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले जाकर वारदात किया।

विज्ञापन
teenager Molested by lover in closed factory at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही कोठी में बंद पाइप की फैक्टरी में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने पुलिस को हिला दिया। दरिंदगी के बाद किशोरी बेहोश हो गई। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी साजन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी प्रधान का भतीजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पैदल घर जा रही थी। कुसम्ही कोठी के पास उसे साजन ने रोका और बैठकर बात करने के बहाने बंद फैक्टरी में लेकर चला गया। उसे बंधक बनाकर रात में दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मामले को मैनेज करने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस तक मामला पहुंचने पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस किशोरी की तबीयत ठीक होने के बाद उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराएगी। हालांकि, घटना में दो लोगों के शामिल होने की इलाके में चर्चा है, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दुष्कर्म की घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना में एक ही शख्स के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12 दिन से प्रेम जाल में फंसाकर बुला रहा था आरोपी

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि पिछले 12 दिनों से आरोपी साजन उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा रहा था। तब दोनों को बाजार में बातचीत करते पकड़े जाने पर समझाया भी गया था, लेकिन आरोपी ने मंगलवार को झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले जाकर वारदात किया। मां आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  रास्ता में रोककर करता है परेशान: स्कूल आते-जाते छात्रा से की छेड़खानी, घर पर भेज दी चिट्ठी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी किशोरी का पीछा दो महीने से कर रहा था, लेकिन 12 दिन पहले बातचीत शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही वह पीछे पड़ा हुआ था और मंगलवार को जैसे ही वह बाजार गई, आरोपी उसे बैठकर बातचीत करने का झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले गया। फिर पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर सुबह छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed