{"_id":"62886d8562cb480bc72f36f8","slug":"teenager-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत, नाराज भीड़ ने झोपड़ियां फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत, नाराज भीड़ ने झोपड़ियां फूंकी
Sat, 21 May 2022 10:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 10:14 AM IST
सार
अपनी मौसी के मटकोड़वा में शामिल होने के लिए सोनू निषाद गया था। शाम पांच बजे के करीब वह साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक सोनू। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के लालपुर टिकर के समीप मलौनी बांध पर शुक्रवार को अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सोनू निषाद (15) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने खनन मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगा दी और चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया और चालक सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लेकर आई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लालपुर टिकर के विशुनपुरवा टोला निवासी चंद्रभान निषाद की छोटी बेटी की शादी रविवार को होनी है। शुक्रवार को मौसी के मटकोड़वा में शामिल होने के लिए सोनू निषाद गया था। शाम पांच बजे के करीब वह साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में सोनू निषाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि इसी ट्रॉली से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इसकी जानकारी होने के बाद खनन माफिया ने गांव में जाकर उसके ही परिवार के लोगों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
वह इस बात से नाराज थे कि पुलिस को घटना की जानकारी क्यों दी गई थी। शुक्रवार को एक बार फिर हादसा हुआ और किशोर की मौत हो गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने खनन माफिया के मजदूरों की नदी किनारे बनी झोपड़ियों में आग लगा दी।