{"_id":"63aa740da1af8d0ae46c4f99","slug":"teenager-death-in-suspicious-condition-case-of-molest-and-murder-registered-against-landlord","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत, मकान मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत, मकान मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज
Tue, 27 Dec 2022 09:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:58 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच करेगी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होना आया है। पुलिस ने कोई जोर जबरदस्ती किसी के साथ नहीं की है। परिजन अचानक रास्ते में दाह संस्कार से इन्कार किए और एंबुलेंस में तोड़फोड़ किए हैं।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखनाथ इलाके में सोमवार सुबह किराए के मकान में 16 वर्षीय लड़की का संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता शव मिलने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों के विरोध के बाद देर रात पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले किशोरी के परिजनों ने मकान मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दाह संस्कार से इन्कार कर दिया। तनाव को देखते हुए घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस का कहना था कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत दम घुटने से होना बताया गया है।
विज्ञापन
उधर, किशोरी की मौत की सूचना पाकर सपा नेता सुनील सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि भी पीड़ित के घर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे। नेताओं ने परिजनों की मांग को जायज बताया और वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के पड़रौना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिछले चार साल से सुमेर सागर क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। शनिवार को दोपहर में एक बजे पति-पत्नी किसी काम से गांव चले गए। दंपती का कहना है कि रविवार की शाम पांच बजे मकान मालिक ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने फंदे से लटककर जान दे दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक उनकी बेटी को परेशान करता था। उसी ने दुष्कर्म व हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया है। पुलिस पर भी उन्होंने आरोप लगाया कि वह आरोपी की मदद कर रही है। परिजनों ने घर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हंगामा किया।
पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को किशोरी का शव मिला तो दोबारा से आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश भी की। पुलिस पर जबरन अंत्येष्टि कराने का आरोप लगाते हुए रुस्तमपुर के पास एंबुलेंस को रोककर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शव लेकर घर चले गए। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की और दाह संस्कार से इन्कार कर दिया।
Trending Videos
पड़ोसी युवक भी देता था धमकी
परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक भी बेटी को परेशान करता था। उसने वीडियो बनाया था, जिसे वायरल करने का धमकी देता था। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं है। बताया कि रविवार सुबह बेटी ने फोन कर कहा था कि मम्मी जल्दी कमरे पर आ जाओ, बहुत जरूरी काम है।
पिता से मारपीट व जबरन अंत्येष्टि की कोशिश का आरोप
गोरखनाथ क्षेत्र में किशोरी का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद से देर रात तक बवाल होता रहा। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने किशोरी के पिता के साथ मारपीट की और जबरन दाह संस्कार कराने की कोशिश की।
परिजनों ने सवाल भी किया कि अगर बेटी ने खुदकुशी की है तो पुलिस ने जबरन अंत्येष्टि की कोशिश रात में क्यों की? हालांकि, सवालों से घिरी पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उन्हें नहीं सौंपा। जबकि जबरन अंत्येष्टि कराने की कोशिश की। यही नहीं राजघाट पर चिता भी तैयार करवा दी थी। इसका विरोध करने पर किशोरी के पिता से मारपीट की गई। उधर, अंत्येष्टि की सूचना पर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो उन्हें शव दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले आए और गोलघर में जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर शव लेकर घर चले गए।
बिखरा था कमरे का सामान
परिजनों का कहना है कि अगर बेटी ने खुदकुशी की तो कमरे का सामान कैसे बिखरा है? सामान देखकर लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई फिर उसके साथ जोर-जबरदस्ती की और फंदे से लटका कर हत्या कर दी गई।
परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच करेगी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होना आया है। पुलिस ने कोई जोर जबरदस्ती किसी के साथ नहीं की है। परिजन अचानक रास्ते में दाह संस्कार से इन्कार किए और एंबुलेंस में तोड़फोड़ किए हैं। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी