{"_id":"618cb3864db477003f6fbea3","slug":"teenager-dead-body-found-missing-from-pond-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: तालाब में मिला गायब किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: तालाब में मिला गायब किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 11 Nov 2021 11:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 AM IST
सार
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के टोला नौगांवा निवासी अजय (16) पुत्र रामसकल राजभर दो दिन पूर्व घर से नौ बजे रात को निकला। परिजन दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच संदेह होने पर परिजन गांव से आधा किमी दूर स्थित पड़रहा तालाब के पास पहुंचे। तालाब के बीच जलकुंभी के नीचे अजय का शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में दो दिन पूर्व घर से गायब हुए किशोर का शव गुरुवार को गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित पड़रहा तालाब में जलकुंभी के बीच से मिला। किशोर के गले में चोट का निशान देखा गया, जबकि उसकी जीभ बाहर की तरफ निकली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के टोला नौगांवा निवासी अजय (16) पुत्र रामसकल राजभर दो दिन पूर्व घर से नौ बजे रात को निकला। परिजन दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच संदेह होने पर परिजन गांव से आधा किमी दूर स्थित पड़रहा तालाब के पास पहुंचे। तालाब के बीच जलकुंभी के नीचे अजय का शव मिला।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान सोनेलाल ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के गले पर चोट एवं निशान देखा गया, जबकि उसकी जीभ बाहर की तरफ निकली थी।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। मृतक माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौली बुजुर्ग में पढ़ रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा।