{"_id":"6565a58c84218545a8083145","slug":"teenager-beaten-for-protesting-against-teasing-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Nov 2023 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:02 PM IST
सार
किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी बेटी घर से किसी काम से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक कुमार मिल गया और छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पटक दिया और मारा पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल इलाके में किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर उसे पटककर मारने-पीटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान रामगढ़ताल के कठउर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी बेटी घर से किसी काम से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक कुमार मिल गया और छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पटक दिया और मारा पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गुलरिहा इलाके के एक गांव की दसवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म एवं पाॅक्सो के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव का रहने वाला सुरेन्द्र निषाद अपने मित्र आदित्य प्रजापति के साथ मिलकर छात्रा को बाइक पर बैठा कर भगा ले गया। काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली। आरोपी युवक के घर उलाहना देने परिजन गए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया था।