{"_id":"66cc20451a9cdf9b310e9163","slug":"teachers-were-conducting-classes-with-absent-students-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-664589-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षक अनुपस्थित विद्यार्थी चला रहे थे कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षक अनुपस्थित विद्यार्थी चला रहे थे कक्षाएं
Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
- विद्या समीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मानीटरिंग में फेल हुए जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयों की विद्या समीक्षा केंद्र से हुई ऑनलाइन मानीटरिंग में जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालय फेल हो गए हैं। ऑनलाइन मानीटरिंग में दोनों विद्यालयोंं में शिक्षकों की अनुपस्थिति में छात्र कक्षाओं को संचालित कर रहे थे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डाॅ. महेंद्र यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस को पत्र भेजकर दोनों विद्यालयों की कमियाें को सही करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक पंचाग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का निर्देश दिया है। इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन टाइम टेबल मानीटरिंग पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विद्या समीक्षा केंद्र को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। शैक्षिक पंचाग के अनुरूप जिन विद्यालयों में शिक्षण कार्य या अन्य खामियों दिखाई दे रही है। वहां केंद्र से फोन कर निर्देश दिए जाते हैं।
विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से गत सात अगस्त से 21 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन मऍनीटरिंग कराई गई थी। इस दौरान गोरखपुर समेत 34 जिलों में तमाम तरह की खामियां सामने आयीं। नौ अगस्त को दोपहर 12.21 बजे राजकीय जुबिली इंटर कालेज की ऑनलाइन मानीटरिंग में कक्ष संख्या एक और 18 में सिर्फ विद्यार्थी ही मौजूद मिले। शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो सका। केंद्र की ओर से संपर्क करने पर प्रधानाचार्य का मोबाइल बंद मिला। विद्या समीक्षा केंद्र ने 14 अगस्त को सुबह 9:06 बजे गोरखपुर में एडी राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की ऑनलाइन मानीटरिंग की। इस दौरान कक्ष एक, दो, चार, पांच, छह, सात, आठ, 10, 11, 13 और 25 में छात्राएं उपस्थित मिलीं, लेकिन शिक्षिकाओं के मौजूद न रहने से शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। केंद्र की प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सभी शिक्षिकाओं के 15 अगस्त के पूर्वाभ्यास में व्यस्त होने के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कहा कि इन विद्यालयों में समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं, जिसका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। उन्होंने शैक्षिक पंचाग का अनुपालन सुनिश्चित कराने और विद्यालय में इन खामियों के लिए संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है।