फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recruitment of teachers in Gorakhpur University in circle of questions,

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सवालों के घेरे में DDU में शिक्षकों की भर्ती, राजभवन से भी जवाब-तलब

Mon, 21 Aug 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद भी दाखिल किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के अभ्यर्थी आदित्य नारायण क्षितिजेश व इतेंदु धर दुबे ने वाद दाखिल की है। हाईकोर्ट से विश्वविद्यालय का पक्ष रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
Recruitment of teachers in Gorakhpur University in circle of questions,
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुए असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति सवालों के घेरे में आ गई है। नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत पर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दो महीने पहले जवाब-तलब किया था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जवाब नहीं दिया गया। अब इसे गंभीरता से लेते हुए कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह को पत्र भेजकर अतिशीघ्र जवाब भेजने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के दौरान सवाल अंग्रेजी में पूछे गए थे, जिसका अभ्यर्थियों ने विरोध किया। इस पर विश्वविद्यालय ने गलती सुधारते हुए पुन: 26 फरवरी 2023 को द्विभाषी माध्यम से परीक्षा कराई। परीक्षा को लेकर दो अभ्यर्थियों आदित्य नारायण क्षितिजेश एवं इतेंदु धर दुबे ने कुलाधिपति को पत्र भेजकर शिकायत की। पत्र के माध्यम से उन्होंने पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर ही गंभीर सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तालाब में डूबने से मौत: सड़क पर शव रखकर जाम लगाया, पांच लाख की मदद पर हटे
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परीक्षार्थियों ने कुलाधिपति को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय परिनियम में आवश्यक संशोधन किए बगैर भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कर रहा है, जो अवैधानिक है। राजभवन ने इस शिकायती पत्र को संज्ञान लेकर शिकायतकर्ता से शपथ पत्र पर साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन मांगा था।

इसके बाद भी विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया की कार्यवाही को जारी रखा। इस संबंध में राजभवन के स्तर से कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने 26 जुलाई को पूरे मामले में जवाब स्पष्ट करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: बिजनौर से आए दोनों तेंदुओं की हालत गंभीर, नहीं कर रहे भोजन

44 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकला था विज्ञापन

वर्ष 2021 में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 44 पद विज्ञापित हुए। इसमें सामान्य संवर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8, अनुसूचित जाति/जनजाति के 14 और आर्थिक कमजोर संवर्ग के 12 पद थे। इसमें 24 जून को कार्यपरिषद की बैठक बुलाकर 28 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन पर मुहर लगा दिया गया।

हाईकोर्ट में दाखिल हुआ वाद
गोरखपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद भी दाखिल किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के अभ्यर्थी आदित्य नारायण क्षितिजेश व इतेंदु धर दुबे ने वाद दाखिल की है। हाईकोर्ट से विश्वविद्यालय का पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed