{"_id":"64e26984dba6af12c00a1864","slug":"agitation-in-road-jam-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-278287-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से मौत: सड़क पर शव रखकर जाम लगाया, पांच लाख की मदद पर हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से मौत: सड़क पर शव रखकर जाम लगाया, पांच लाख की मदद पर हटे
Mon, 21 Aug 2023 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:24 AM IST
सार
बांसगांव के हरनहीं इलाके में गोरखपुर औद्योगिक गलियारे के तहत सिक्स लेन सड़क के लिए मिट्टी खोदाई का काम चल रहा है। जिससे एक तालाब के पास गहरा गड्ढा हो गया है। श्याम विहारी शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे भैंस लेकर तालाब की तरफ गए थे और डूब गए थे।
विज्ञापन
बांसगांव में डूबने से मौत के बाद शव रखकर जाम लगाए परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बांसगांव के देवघटा निवासी 40 वर्षीय श्याम विहारी पाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उनका शव 12 घंटे बाद रविवार को यूपीडा की ओर से सिक्सलेन के लिए की जा रही मिट्टी की खोदाई के दौरान मिला। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर एक बजे शव रखकर गोरखपुर-सिकरीगंज मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम, नायब तहसीलदार आदि ने मदद का आश्वासन दिया। साथ ही ठेकेदार ने पांच लाख की आर्थिक मदद दी तब जाकर परिजन माने और करीब 2:30 बजे जाम हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, इस दौरान वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हरनहीं इलाके में गोरखपुर औद्योगिक गलियारे के तहत सिक्स लेन सड़क के लिए मिट्टी खोदाई का काम चल रहा है। जिससे एक तालाब के पास गहरा गड्ढा हो गया है। श्याम विहारी शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे भैंस लेकर तालाब की तरफ गए थे और डूब गए थे। रविवार को मिट्टी खोदाई के दौरान उनका शव मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आज गोखरपुर में, दो रोड स्वीपिंग मशीन समेत 17 वाहनों को गोरखनाथ मंदिर से दिखाएंगे झंडी
परिजनों व ग्राम प्रधान का आरोप है कि पांच फीट खोदाई की बात कह ठेकेदार 20 फिट खोद रहा है। 30 हजार एकड़ के हिसाब से ग्राम पंचायत निधि में देने को कहा गया था, लेकिन अभी तक एक रुपये नहीं मिला। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से मौत हुई है। जाम हटवा दिया गया है। जो दोषी होगा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।