{"_id":"63d9fe65d93bec13786c5053","slug":"teacher-who-came-to-teach-molested-girl-in-gorakhpur-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पढ़ाने आए शिक्षक ने किया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पढ़ाने आए शिक्षक ने किया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Feb 2023 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:23 AM IST
सार
मां ने तहरीर में लिखा कि 12 वर्षीय बेटी को कस्बे के एक स्कूल का शिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कनईल, थाना बांसगांव घर पर आकर पढ़ाते थे। मंगलवार की शाम बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म करने लगे तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर बाहर से मां और पड़ोसी अंदर गए तो शिक्षक की हरकत देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के एक गांव की 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर पर ही कोचिंग पढ़ाने आए शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी शिक्षक धीरेंद्र प्रताप के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बालिका की मां ने केस दर्ज कराया है। दिए तहरीर में लिखा है कि 12 वर्षीय बेटी को कस्बे के एक स्कूल का शिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कनईल, थाना बांसगांव घर पर आकर पढ़ाते थे। मंगलवार की शाम बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म करने लगे तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर बाहर से मां और पड़ोसी अंदर गए तो शिक्षक की हरकत देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन
मौके पर ही शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई और फिर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी मे बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा दुष्कर्म व पास्को एक्ट में कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
कई दिनों से कर रहा था अश्लील हरकत, बेटी ने नहीं बताया
मंगलवार को शिक्षक के पकड़े जाने के बाद बालिका ने उसकी हरकतों का राज खोल दिया। बालिका ने मां को बताया कि वह पिछले कई दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत करता था, लेकिन वह डरवश नहीं बताई। मां ने बताया कि बेटी अक्सर कहती थी कि उसस कोचिंग नहीं पड़ेगी, लेकिन हम लोग यह सोचते थे कि पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए वह ऐसा कर रही है।