{"_id":"69af3ac8af61dbe50901607b","slug":"teacher-suicide-case-high-court-to-hear-suspended-bsas-bail-plea-next-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1252194-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित बीएसए की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, लिपिक के मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित बीएसए की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, लिपिक के मामले में सुनवाई आज
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षक खुदकुशी मामले में निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में टल गई। लिपिक की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को होगी जबकि शालिनी श्रीवास्तव की जमानत पर सुनवाई अगले सोमवार को होगी। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर, सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने उत्पीड़न और नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग के चलते आत्महत्या कर ली थी। मामले में निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह भागे हुए हैं। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सोमवार को निलंबित बीएसए की अग्रिम जमानत पर सुनवाई तय थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह टल गई। अब अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी। जबकि लिपिक के मामले में सुनवाई मंगलवार को होगी।उन्होंने बताया कि आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बीएसए और लिपिक के खिलाफ जमानत रद्द करने की फाइल तैयार की है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी संजीव सिंह बलिया जिले के मूल निवासी है। उसने देवरिया के रामनाथ काॅलोनी में भी मकान बनवा लिया है। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया की निवासी है। पुलिस की चार टीमें बलिया, देवरिया, लखनऊ और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हैं। इधर, पुलिस भागे आरोपी संजीव सिंह के चचेरे भाई और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले आरोपी बीएसए और लिपिक के परिवार से भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन तब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला था।
सुसाइड नोट में गंभीर आरोप, पुलिस ने घोषित किया इनाम
कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड नोट में दोनों पर लगातार उत्पीड़न और नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश चल रही है। चार टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं।