{"_id":"5fc299448ebc3e9ba1389ffa","slug":"teacher-died-in-road-accident-gorakhpur-news-gkp374935869","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत
पडरौना। स्कूल के कार्य से तमकुही गए शिक्षक लौटते समय फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। बुरी तरह घायल शिक्षक को परिजन गोरखपुर ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
तमकुही विकासखंड के 46 वर्षीय राधाकृष्ण प्रसाद प्राथमिक विद्यालय मथौली में प्रधानाध्यापक थे। वह दोपहर बाद विद्यालय के कार्य से ब्लाक संसाधन केंद्र तमकुही गए थे। शाम पांच बजे वह अपना कार्य निपटाकर बाइक से घर आ रहे थे। तरयासुजान थाना क्षेत्र के झरही नदी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। सूचना पहुंची स्थानीय पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कसया ले गए जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।
गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना पर शिक्षक नेता रामप्रकाश शर्मा, देवेन्द्र कुमार ओझा, राजू सिह, राजेश प्रसाद, अमरनाथ यादव, अजय कुमार सिंह आदि ने शोक जताया है।