फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher dead in road accident after returning from election duty in Deoria

देवरिया: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटना स्थल पर मौत

Tue, 27 Apr 2021 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Apr 2021 01:53 PM IST
सार

शिक्षक की पहचान मोबाइल से की गई। इसी मोबाइल से घटना की जानकारी उनके परिजनों दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Teacher dead in road accident after returning from election duty in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के लार क्षेत्र में देर रात चुनाव ड्यूटी से लौट रहे हेडमास्टर को रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे एक शिक्षक ने उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शिक्षक की पहचान मोबाइल से की गई। इसी मोबाइल से घटना की जानकारी उनके परिजनों दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लक्ष्मीराम (45) ग्राम भालाबुजुर्ग बहरिया जिला गाजीपुर के निवासी थे। वह लार ब्लाक के रुच्चापार गांव के प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक उनकी चुनाव में ड्यूटी देवरिया सदर में लगी थी। देररात मतपेटिका जमा करने के बाद अपनी बाइक से लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दूसरे टीचर ने की मदद

लार ब्लाक से चुनाव करा घर जा रहे शिक्षक रमाशंकर पाल निवासी नयापुर थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी ने उन्हें देखा और अपनी कार से सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत शिक्षक की चार बेटियां और एक बेटा हैं।

सबसे बड़ी बेटी अंकिता, भावना, साक्षी, अमृता व बेटा शशांक है। पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शिक्षक बेटे के निधन की खबर से मां सुभावती देवी बदहवास हो गईं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

उधर नैनी गांव के दीपक कुमार 38 वर्ष सोमवार की रात अपने रिश्तेदार के घर बौरडीह शादी कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। देर रात लौटते समय लार सलेमपुर मार्ग पर रावतपार अमेठिया गांव के सामने गेट के समीप अज्ञात वाहन ने चपेटे में ले लिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मौत कि खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed