फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher beats...fourth class student's fingers broken in gorakhpur

Gorakhpur News: जरा सी इस बात पर शिक्षिका ने पीटा, चौथी कक्षा के छात्र की तीन अंगुलियां टूट गई- जानिए मामला

Wed, 10 Apr 2024 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats...fourth class student's fingers broken in gorakhpur
कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र शिवांस और उसकी एक्स-रे रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सिधारीपुर स्थित स्कूल की शिक्षिका पर बच्चे की अंगुलियां तोड़ने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को स्कूल की डायरी नहीं खरीदने की वजह से शिक्षिका कक्षा चार में पढ़ने वाले बच्चे पर नाराज हो गईं और उसे इस तरह मारा कि उसकी तीन अंगुलियां टूट गईं। परिजन ने शिक्षिका के खिलाफ तिवारीपुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर काॅलोनी निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा शिवांश पांडेय कक्षा चार और बड़ा बेटा शुभम पांडेय 10वीं में पढ़ता है। सोमवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शिवांश को उसकी क्लास टीचर ने डायरी नहीं खरीदने की वजह से पहले डांटा। इसके बाद स्केल से मारने लगीं, जिससे उसके दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां टूट गईं। पिता ने बताया कि उप प्रधानाचार्य राजीव सिंह से शिक्षिका की शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि शिक्षिका से बात की है। शिक्षिका ने बताया कि बच्चा शरारत कर रहा था, इसलिए उसे धीरे से स्केल से मारा था। शिक्षिका ने यह भी बताया है कि ऐसा नहीं मारा है कि हाथ की अंगुलियां टूट जाएं। प्रबंधक ने कहा कि बच्चा मेरे बेटे जैसा है, उसके अभिभावक मुझसे मिलें। मैं उनकी हर तरह से मदद करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed