फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher Alok tripathi handicrafts got recognition in International Science Festival

बस्ती: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आलोक के हस्तशिल्प को मिली पहचान, प्रदेश का बढ़ाया गौरव

Wed, 15 Dec 2021 04:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

शिक्षक आलोक शुक्ला ने अपशिष्ट प्रबंधन, पारंपरिक शिल्प से सजे कम लागत में तैयार होने वाले अखबार की कतरन व गत्ते के टुकड़ों से पर्यावरण के अनुकूल बहु उपयोगी सामग्री बनाकर महोत्सव में पहचान बनाई है।

विज्ञापन
Teacher Alok tripathi handicrafts got recognition in International Science Festival
शिक्षक आलोक शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में उत्तर प्रदेश से बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बस्ती के शिक्षक आलोक शुक्ल की हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दस से तेरह दिसंबर तक आयोजित महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से लगभग 131 पारंपरिक शिल्पकारों व कलाकारों ने भाग लिया।

विज्ञापन


शिक्षक आलोक शुक्ल ने बताया कि इस बार कोविड के चलते विदेशी शिल्पकारों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। जबकि देश से अलग-अलग विधाओं में पारंगत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पारंपरिक शिल्पकारों व कलाकारों ने हिस्सा लिया। आलोक ने अपशिष्ट प्रबंधन, पारंपरिक शिल्प से सजे कम लागत में तैयार होने वाले अखबार की कतरन व गत्ते के टुकड़ों से पर्यावरण के अनुकूल बहु उपयोगी सामग्री बनाकर महोत्सव में पहचान बनाई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव सिंह की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा गोवा सरकार के पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता प्रबंधन विभाग ने उनकी सोच व हस्तशिल्प के साथ कार्य में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर बेसिक शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप, एएमडी परिवहन निगम सरनीत कौर ब्रोका, डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीसी एमडीएम अमित कुमार मिश्र, डीसी स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह ने कहा कि आलोक ने जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed