फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Taking the jailed Anas on remand, Lar police interrogated him for two hours.

Gorakhpur News: जेल में बंद अनस को रिमांड पर लेकर लार पुलिस ने दो घंटों तक की पूछताछ

Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Taking the jailed Anas on remand, Lar police interrogated him for two hours.
सलेमपुर। चक हिछौरा गांव के बाहर आकिब की गला रेतकर व पेट फाड़ कर हत्या की घटना में लार थानेदार अब नए सिरे से तफ्तीश शुरू कर दिया है। हालांकि इस मामले में मृतक के दोस्त को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पहले इस मामले की तफ्तीश कोतवाल कर रहे थे, लेकिन परिजनों की मांग पर एसपी ने अब लार थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी को इसकी विवेचना सौंप दी है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थानाध्यक्ष ने मंगलवार की देर शाम रिमांड पर लेकर करीब दो घंटे तक पूछताछ किए। जिसमें आरोपित अनस ने प्रेम प्रसंग को इनकार करते हुए शराब के नशे में हत्या करने की बात कही। कोतवाली थाना क्षेत्र के चक हिछौरा निवासी मो. आकिब की 21 जुलाई की रात उसे घर से बुलाकर हत्यारों ने उसका हत्या कर दिया था। घटना के बाद मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर गांव के ही मृतक के दोस्त रहे अनश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का आरोप था कि कोतवाली पुलिस घटना के खुलासा के बजाए ठंडे बस्ते में डाल दिया था। जिसको लेकर मृतक के पिता समीम संतुष्ट नहीं थे। एसपी और डीआईजी से मिलकर मुकदमे के विवेचक को बदले जाने की मांग की थी। मामला को गंभीरता से लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने लार थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी को सौंप दिया। शनिवार को लार थानाध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के चेरो रोड स्थित एक मैरेज हाल, चक हिछौरा को जाने वाले एक विद्यालय सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगे। सीसी कैमरे को देखा। साथ ही मृतक के घर जाकर आसपास का लोकेशन लिया और मोबाइल काल डिटेल को आधार बनाकर नए सिरे से विवेचना शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक हत्या के मामले में अनस के अलावा अन्य बदमाश भी हैं। पुलिस ने जो प्रेम प्रसंग की कहानी रची है वह बिल्कुल असत्य है। जिस युवती से उसका अवैध संबंध बताया गया है वह आकिब को भाई जैसा मानती थी। इस मामले में विवेचक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि बताया कि आदेश लेकर अनस से दो घंटे पूछताछ की गई। उसने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से इंकार किया है। उसने नशे में किसी बात से नाराज होकर हत्या की बात कही है। पुलिस उसके पहले और अब के बयान को आधार बनाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed