फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swine Flu: 14 beds reserved at District Hospital and 20 at BRD.

स्वाइन फ्लू : जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी में 20 बेड सुरक्षित

Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu: 14 beds reserved at District Hospital and 20 at BRD.
- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बीआरडी-एम्स में जांच की व्यवस्था
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। हालांकि जिले के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी लेकिन उनकी जांच और उपचार लखनऊ में हुआ। एहतियात के तौर पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों और निजी चिकित्सकों के साथ बैठक कर बीमारी की रोकथाम, जांच और उपचार को लेकर शासन की गाइडलाइन से अवगत कराया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया जाए। गाइडलाइन के मुताबिक, प्रत्येक मरीज की जांच जरूरी नहीं है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही जांच कराई जानी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू के उपचार में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क में हैं। हल्के लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों को मरीजों को खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



निजी पैथोलॉजी सेंटरों को भी हिदायत
स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी सेंटरों को स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उनसे निर्धारित और वाजिब शुल्क ही लेने को कहा गया है। अधिक शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स में जांच व उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है और प्रत्येक संदिग्ध मरीज पर नजर रखी जा रही है।
- डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed