फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicious death of young man who went to his in-laws house

देवरिया: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 02 Nov 2021 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 06:08 PM IST
सार

 मेहरौना चौकी इंचार्ज रामगिरीश चौहान ने बताया कि युवक की मौत उसकी ससुराल तेलमा थाना उभांव बलियां में हुई है। इसीलिए संबधित थाने जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Suspicious death of young man who went to his in-laws house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरियां गांव निवासी सत्यप्रकाश कुमार की उसकी ससुराल तेलमा थाना उभांव जिला बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। देर रात शव को ससुराल के लोगों ने उसके गांव चुरियां पहुंचा दिया। इसके बाद दोबारा शव को परिजन उभांव थाने लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के चुरियां गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र स्व. श्रीपति प्रसाद गोवा में रह कर काम करते थे। परिजनों के मुताबिक 30 अक्तूबर को वह गांव पहुंचे। उसी दिन अपनी पत्नी से मिलने ससुराल तेलमा, थाना उभांव जिला बलियां चले गए। वहां वह दो दिन रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी तबीयत सोमवार की दोपहर में बिगड़ गई और अस्पताल जाने से पहले मौत हो गई। इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजन बेटे की ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आनन-फानन शव को लोग चुरियां लेकर पहुंचे। यहां मेहरौना चौकी पर शव रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का हवाला देते हुए चौकी इंचार्ज ने शव को उभांव थाने ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन शव लेकर आधी रात को उभांव थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस बाबत एसओ राममोहन सिंह ने बताया मामले की जानकारी मुझे नहीं है। उधर, मेहरौना चौकी इंचार्ज रामगिरीश चौहान ने बताया कि युवक की मौत उसकी ससुराल तेलमा थाना उभांव बलियां में हुई है। इसीलिए संबधित थाने जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed