फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicious death of innocent fear of murder by poisoning in Gorakhpur

मां-बाप ने पड़ोसी पर लगाया आरोप: मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका

Mon, 14 Aug 2023 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी करते हैं। बच्चे को भी बुरी तरह से पीटते थे। कुछ का कहना है कि शनिवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रात को सोनू अपने बच्चे को लेकर घर से भाग गया था।

विज्ञापन
Suspicious death of innocent fear of murder by poisoning in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के भलुआन गांव में रविवार की सुबह डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता सोनू सोनकर बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। मृत घोषित होने पर पुलिस को फोन कर बच्चे की हत्या की सूचना दी। बाद में सोनू की पत्नी भी पहुंच गई। दंपती पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। उधर, पोस्टमार्टम में जहर से मौत की आशंका जताते हुए विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा के कड़हाचक गांव के मूल निवासी सोनू सोनकर (32) की शादी भलुआन की मुस्कान (28) से वर्ष 2019 में हुई थी। बेटे कार्तिकेय के जन्म के बाद से सोनू पत्नी और बच्चे के साथ अपनी ससुराल जगदीशपुर भलुवान में रहता है। बताया जाता है कि सोनू के शराब पीने की आदत की वजह से पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता है। यही वजह है कि बच्चे की मौत के बाद से गांव में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी करते हैं। बच्चे को भी बुरी तरह से पीटते थे। कुछ का कहना है कि शनिवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रात को सोनू अपने बच्चे को लेकर घर से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डंपर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत, मार्ग जाम

हालांकि, सोनू और उसकी पत्नी मुस्कान का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने रंजिश के तहत बच्चे की हत्या की है। मुस्कान का कहना है कि शनिवार रात को बच्चा उसके बगल में सोया था। सुबह उठने पर जब वह नहीं मिला तो उसे ढूंढने लगे। गांव के बगीचे में बच्चे का शव मिला। मां का कहना है कि बेहोश समझकर बच्चे को लेकर वह पति के साथ गगहा सीएचसी गई थी।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर घटना की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: महज डेढ़ किलो का टैंक दुश्मन के बंकर उड़ाएगा, लैंडमाइन भी नष्ट करेगा

पुलिस सक्रिय रहती तो बच सकती थी बच्चे की जान

बच्चे की मां मुस्कान का कहना है कि पांच दिन पहले भलुआन में पड़ोसियों से जान का खतरा होने की शिकायत लेकर वह गगहा थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसे विवाद होने पर 112 नंबर पर फोन करने की बात कह कर घर भेज दिया। हालांकि, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने इस आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed