फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman dies after being crushed by dumper

Gorakhpur News: डंपर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

Mon, 14 Aug 2023 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 14 Aug 2023 10:48 AM IST
सार

एसडीएम खजनी राजू कुमार और तहसीलदार दीपक गुप्ता ने ग्रमीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उधर, लंबे जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट कर गोरखपुर से आने वाले वाहनों को महदेवा बाजार से अंदर के रास्ते ढेबरा हाटा मार्ग पर भेजा गया।

विज्ञापन
Elderly woman dies after being crushed by dumper
सिकरीगंज में डंपर से मौत के बाद जाम लगाए लोग।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उसरैन में रविवार को डंपर की चपेट में आने से लौंगा देवी (62) की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोरखपुर-सिकरीगंज मार्ग जाम कर दिया और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे।

विज्ञापन


एसडीएम, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद परिजरों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और सिकरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 

जानकारी के मुताबिक, उसरैन के रहने वाले रामहित का घर सड़क किनारे है। रविवार को उनकी पत्नी लौंगा देवी किसी कार्य से बाहर गई थीं। काम समाप्त होने के बाद वापस सड़क किनारे से घर जा रही थी।

इसी दौरान महदेवा की तरफ से आ रही सिक्स लेन निर्माण में लगी डंपर अनियंत्रित हो गई और लौंगा को टक्कर मार दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने डंपर और चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया और शव बीच मार्ग पर रखकर जाम कर दिया।

 

विज्ञापन

एसडीएम खजनी राजू कुमार और तहसीलदार दीपक गुप्ता ने ग्रमीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उधर, लंबे जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट कर गोरखपुर से आने वाले वाहनों को महदेवा बाजार से अंदर के रास्ते ढेबरा हाटा मार्ग पर भेजा गया। थाना प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी की ओर से महिला के परिजन को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। जाम समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed