फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicion of scam in amendment of electricity bills, there will be special audit

Gorakhpur News: बिजली बिलों के संशोधन में घपले का शक, होगी स्पेशल ऑडिट

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
सार

 बिजली निगम महराजगंज में एक हजार से अधिक बिजली बिलों की जांच कराएगा। चेयरमैन एम देवराज ने पांच लेखाकारों की एक स्पेशल ऑडिट टीम गठित की है। टीम महराजगंज में 2022 और 23 के बिलों में गड़बड़ी की जांच करेगी।

विज्ञापन
Suspicion of scam in amendment of electricity bills, there will be special audit

विस्तार

 बिजली निगम महराजगंज में एक हजार से अधिक बिजली बिलों की जांच कराएगा। चेयरमैन एम देवराज ने पांच लेखाकारों की एक स्पेशल ऑडिट टीम गठित की है। टीम महराजगंज में 2022 और 23 के बिलों में गड़बड़ी की जांच करेगी। पिछले वर्ष चेयरमैन ने बिलों की गड़बड़ी के मामले में पांच कर्मचारियों का निलंबन भी किया था। अब स्पेशल ऑडिट के आदेश के बाद हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला मंडल के एक एसडीओ विवेक पांडेय की शिकायत पर खुला। एसडीओ ने चेयरमैन को व्हाट्सएप कर शिकायत कर जांच की मांग की थी। लिखा था कि विद्युत वितरण खंड महराजगंज के कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाए का अवलोकन किया गया, देखकर पता लगा कि वास्तविक बकाया धनराशि को खंड के माध्यम से गलत तरीके से कम करते हुए राजस्व क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच करा कर दंडात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन


इसके बाद चेयरमैन ने टीम भेजकर मामले की जांच कराई। इस दौरान तत्कालीन मुख्य अभियंता एके सिंह ने भी स्पेशल ऑडिट की आवश्यकता जताई थी। जांच टीम की रिपोर्ट पर पिछले वर्ष की चेयरमैन ने महराजगंज के दो अभियंता और तीन लिपिकों का निलंबन किया था। अब स्पेशल ऑडिट का आदेश होने से महराजगंज में हड़कंप मचा है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर स्पेशल ऑडिट टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed