{"_id":"5ebbe0988ebc3e9097269ece","slug":"suspended-eight-including-checkpoint-charge-by-sp-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: वसूली में मेहरौना चौकी प्रभारी समेत आठ सस्पेंड, जानिए कैसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: वसूली में मेहरौना चौकी प्रभारी समेत आठ सस्पेंड, जानिए कैसे हुआ खुलासा
Wed, 13 May 2020 05:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 05:42 PM IST
सार
- एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जांच में पहुंचे थे सीओ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में वसूली के आरोप में बुधवार को एसपी ने लार के मेहरौना चौकी प्रभारी समेत यहां तैनात सभी आठ को सस्पेंड कर दिया। सीओ सलेमपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। सदर कोतवाली के सेंटर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह को वहां का इंचार्ज बनाया गया है।
लार थानाक्षेत्र के मेहरौना चौकी पर वसूली की शिकायत का मामला कोई नया नहीं है। इससे पूर्व भी मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई हुई है। इस बार सोशल मीडिया के साथ ही गोरखपुर में उच्चाधिकारियों को लार के मेहरौना चौकी पर ट्रकों और चार पहिया वाहन चालकों से वसूली की शिकायत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को मिली थी।

सरोजनी वर्मा बनी सेंटर चौकी इंचार्ज
उन्होंने सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र को इसकी सत्यता की जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार की रात सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र ट्रक में बैठकर सत्यता की जांच करने मेहरौना चौकी पहुंचे। मौके पर सिपाही ट्रकों और अन्य वाहनों से वसूली कर रहे थे। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को दी।
बुधवार को एसपी ने इसके आधार पर मेहरौना के चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी, कांस्टेबल सुजीत चौधरी, अभय कन्नौजिया, धीरज कुमार तिवारी, सोनू भारती, रितेश मौर्य और आशीष पांडेय को सस्पेंड कर दिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि वाहनों से वसूली की पुष्टि होने पर मेहरौना चौकी इंचार्ज समेत सभी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
सदर कोतवाली में तैनात सरोजनी वर्मा को सेंटर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व वह हनुमान मंदिर का इलाका देखती थीं। सेंटर चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को मेहरौना चौकी का प्रभारी बनाया गया है।