फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspect of nexus of brokers with street vendors in AIIMS will be removed

Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में भी ठेले-फड़ वाले डेरा जमाने लगे, दलालों के सांठगांठ की आशंका

Thu, 12 Oct 2023 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

गोरखपुर में ठेले वालों से सांठगांठ कर दलाली करने वालों का खेल मेडिकल कॉलेज में पकड़ा जा चुका है। यहां पर एंबुलेंस मरीज माफिया, खून माफिया सब ठेले वालों से ही सांठगांठ कर अपने अवैध काम को कर रहे थे। पुलिस ने एक मामले में केस दर्ज कर जब जांच की तो कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Suspect of nexus of brokers with street vendors in AIIMS will be removed
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ही नहीं, एम्स में भी दलालों के नेटवर्क में बाहर लगने वाले ठेले-फड़ वाले शामिल हैं। एम्स प्रशासन ने इसी आंशका को देखते हुए नगर निगम को पत्र जारी कर इन्हें हटाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


पता चला है कि मरीज जब ठेलों पर खरीदारी के लिए जाते हैं, उसी समय दलाल उन्हें बेहतर सुविधा दिलाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लेते हैं। फिर मरीज को इसका एहसास तब होता है, जब वह ठगी के शिकार हो चुके होते हैं। अब इस पूरे नेटवर्क की एक-एक कड़ी को तोड़ने के लिए एम्स प्रशासन ने कदम आगे बढ़ाया है। खबर है कि गेट पर सूचना और ठेले हटाने के साथ ही अंदर के गठजोड़ की भी जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने के साथ ही इंप्लांट खरीदवाने के नाम पर दलाली का मामला सामने आ चुका है। सीएम ने भी पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पाया गया कि एम्स में कुछ डॉक्टरों से दलालों ने गठजोड़ कर लिया है और फिर इन दोनों के नेटवर्क से ही आम मरीज ठगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एनआईए की कार्रवाई: गोरखपुर के कोतवाली इलाके में प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची NIA की टीम, की पूछताछ
 

सस्ते इलाज की चाह में आने वाले मरीज को अंत में बाहर जाकर महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ता है। ऐसे ही एक मरीज ने शिकायत भी की थी। अब जांच में इसकी पुष्टि के बाद एम्स प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एम्स ने नगर निगम को पत्र जारी कर बाहर लगने वाले ठेले-फड़ वालों को हटाने के लिए कहा है, ताकि एम्स गेट पर दलालों का जमावड़ा न लगने पाए। वहीं, एम्स के गार्डों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: किताबों के लिए भटक रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नोटिस चस्पा

मेडिकल काॅलेज में पकड़ा जा चुका है खेल
ठेले वालों से सांठगांठ कर दलाली करने वालों का खेल मेडिकल कॉलेज में पकड़ा जा चुका है। यहां पर एंबुलेंस मरीज माफिया, खून माफिया सब ठेले वालों से ही सांठगांठ कर अपने अवैध काम को कर रहे थे। पुलिस ने एक मामले में केस दर्ज कर जब जांच की तो कई लोग इसकी चपेट में आ गए और इस गिरोह से जुड़े लोगों को जेल भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मचारी भी पकड़े गए थे, जो दलालों के गिरोह में शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed