फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students of self financed course wandering for books

गोरखपुर विश्वविद्यालय: किताबों के लिए भटक रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नोटिस चस्पा

Thu, 12 Oct 2023 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 02:57 PM IST
सार

गोविवि के केंद्रीय लाइब्रेरी के ग्रंथालयी डॉ. बिभाष कुमार मिश्रा ने बताया कि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों को केंद्रीय ग्रंथालय से पुस्तकों को देने का प्रावधान नहीं है। संबंधित स्ववित्तपोषित विभाग छात्रों के हित के लिए केंद्रीय ग्रंथालय से पुस्तक ले जाकर वितरित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Students of self financed course wandering for books
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के छात्र किताब के लिए विभाग और केंद्रीय ग्रंथालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वह किताब के लिए केंद्रीय ग्रंथालय जा रहे हैं तो उनको मायूसी मिल रही है। वहां उनको किताब देने से मना करने के साथ विभाग से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित के वर्तमान में 40 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कृषि संस्थान, एमबीए, इंजीनियरिंग, बीबीए, बीएएलएलबी, बीएजेएमसी आदि के कोर्स स्ववित्तपोषित के रूप में संचालित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ माेटी रकम शुल्क के रूप में लिया जाता है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की आय का प्रमुख स्रोत है।
विज्ञापन


बावजूद इसके स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में पढ़ने वालों को परंपरागत छात्रों के समान सुविधा नहीं दी जाती। उनसे लाइब्रेरी शुल्क भी वसूला जाता है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में छात्र जब किताब के लिए केंद्रीय ग्रंथालय पहुंच रहे हैं तो उनको किताब देने से मना कर दिया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग से संपर्क करने की बात कह कर उनको भेज दिया जा रहा है। परेशान छात्र विभाग पहुंच रहे हैं तो वहां भी उनको मायूसी ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परेशान छात्रों ने की शिकायत

किताब नहीं मिलने से परेशान छात्रों ने अपने विभाग के अध्यक्ष से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय ग्रंथालय से किताब नहीं मिलने की जानकारी देते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बाकायदा सभी छात्रों ने अपना हस्ताक्षर कर सहमति व्यक्त की है।

विभाग से पुस्तक देने का है प्रावधान
गोविवि के केंद्रीय लाइब्रेरी के ग्रंथालयी डॉ. बिभाष कुमार मिश्रा ने बताया कि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों को केंद्रीय ग्रंथालय से पुस्तकों को देने का प्रावधान नहीं है। संबंधित स्ववित्तपोषित विभाग छात्रों के हित के लिए केंद्रीय ग्रंथालय से पुस्तक ले जाकर वितरित कर सकते हैं। कई स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के विभाग किताबों को ले जा चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed