फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Survey started to make Gorakhpur and Gonda station center of city

Gorakhpur News: गोरखपुर व गोंडा स्टेशन को सेंटर ऑफ सिटी बनाने के लिए सर्वे शुरू

Fri, 06 Jan 2023 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 01:23 PM IST
सार

स्टेशन पुनर्निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ये स्टेशन इंटेलीजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किए जाएंगे। इन स्टेशनों का विकास 40 से 50 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

विज्ञापन
Survey started to make Gorakhpur and Gonda station center of city
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर और गोंडा स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधा लायक बनाने के लिए एजेंसी नामित होने के बाद अब दोनों स्टेशनों का सर्वे शुरू हो गया है। एजेंसी इसी महीने अपनी रिपोर्ट रेलवे को सौंप देगी। रिपोर्ट में जंक्शन के नए स्वरूप का खाका और उसके निर्माण में आने वाले खर्च का पूरा ब्योरा होगा। फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजेगा।

विज्ञापन


लखनऊ मंडल के गति शक्ति यूनिट ने मेसर्स एरीनेम कंसलटेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सर्वे का जिम्मा सौंपा है। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करना है जो कि नगर के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों के विकसित होने के बाद स्टेशनों पर रूफ प्लाजा होने के साथ ही फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही स्थानीय उत्पाद के लिए स्थान की सुविधा दी जाएगी। यातायात की व्यवस्था की भी प्लानिंग की जा रही है। स्टेशन के विकसित होने के बाद मेट्रो सेवा, सिटी बस और अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्टेशन पुनर्निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ये स्टेशन इंटेलीजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किए जाएंगे। इन स्टेशनों का विकास 40 से 50 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

यह है योजना
रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। इसमें दो से तीन फ्लोर बनाने की तैयारी है। इसमें पहले तल पर फूड प्लाजा, वेटिंग लाउंज रहेगा। जबकि, ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान रहेगा। यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रेस्टोरेंट, मेडिकल और शॉपिंग कांप्लेक्स जैसी उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी।

धार्मिक व आध्यात्मिक पहचान भी दिखेगी
मुख्य द्वार और भवन भी खूबसूरत दिखेगा। अंग्रेजों के जमाने का भवन होने के चलते यह एतिहासिक है। इसलिए भवन की डिजाइन में छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन धार्मिकता और आध्यात्मिकता की पहचान भी दिखेगी। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस सहित अन्य महत्व वाले स्थानों का भी अक्स देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed