फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Survey of third line from Kusamhi to Baitalpur completed now DPR will be prepared

बदल रहा है गोरखपुर: कुसम्ही से बैतालपुर तक तीसरी लाइन का सर्वे पूरा, अब बनेगी डीपीआर

Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

गोरखपुर जंक्शन पर हर दिन 150 से अधिक सवारी ट्रेनें व 40 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होता है। इसके चलते ट्रैक पर जाम रहता है। सुबह दिल्ली से गोरखपुर जंक्शन आने वाली एक के बाद एक ट्रेनों को ट्रैक खाली नहीं मिलती है। इसके चलते कई ट्रेनों को डोमिनगढ़ स्टेशन पर ही रोकना पड़ता है।

विज्ञापन
Survey of third line from Kusamhi to Baitalpur completed now DPR will be prepared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कुसम्ही से बैतालपुर के बीच बनने वाली 30 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को चर्चा के लिए भेजी गई है। संशोधन के बाद सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा डीपीआर बनाने का भी काम शुरू हो गया है। इस लाइन के दूसरे हिस्से डोमिनगढ़ से खलीलाबाद के बीच भी डीपीआर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन पर हर दिन 150 से अधिक सवारी ट्रेनें व 40 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होता है। इसके चलते ट्रैक पर जाम रहता है। सुबह दिल्ली से गोरखपुर जंक्शन आने वाली एक के बाद एक ट्रेनों को ट्रैक खाली नहीं मिलती है। इसके चलते कई ट्रेनों को डोमिनगढ़ स्टेशन पर ही रोकना पड़ता है। शाम को भी यही हालत होती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने पिछले साल डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन बनाने का निर्णय लिया था। पहले चरण में गोरखपुर कैंट से कुसम्ही के बीच कार्य शुरू हुआ था। इसके बाद तीसरी लाइन को खलीलाबाद से बैतालपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसमें से कुसम्ही से बैतालपुर तक का हिस्सा वाराणसी रेल मंडल में है, जबकि डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक लखनऊ रेल मंडल के अधीन है। इसलिए दोनों के सर्वे के लिए अलग-अलग अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ब्लड बैंक कर्मचारी की मदद से फैला था खून माफिया का नेटवर्क, पुलिस को मिले सबूत

त्योहार बाद शुरू होगा तीसरी लाइन का शेष कार्य

डोमिनगढ़ से कुसम्ही स्टेशन के बीच बनने वाली तीसरी लाइन का शेष कार्य 15 नवंबर के बाद शुरू होगा। अभी इस लाइन पर कैंट से कुसम्ही के बीच कार्य पूरा हुआ है। इसके बाद डोमिनगढ़ स्टेशन पर कार्य शुरू होगा। वहां काम पूरा होने के बाद डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन और फिर गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच के हिस्से का कार्य कराया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अफसरों का कहना है कि दशहरा, दिवाली और छठ के चलते इधर ट्रेनों में भीड़ बहुत होती है। इसीलिए शेष कार्य अब 15 नवंबर के बाद शुरू कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed