{"_id":"5f0bf41b69cd3c6156537fcd","slug":"surveillance-cell-soldier-of-ssp-office-got-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के एसएसपी आवास में भी पहुंचा कोरोना संक्रमण, सर्विलांस सेल का सिपाही संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के एसएसपी आवास में भी पहुंचा कोरोना संक्रमण, सर्विलांस सेल का सिपाही संक्रमित
Mon, 13 Jul 2020 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:11 AM IST
सार
- कैंट थाने के चार और यूपी 112 के एक सिपाही भी पाए गए संक्रमित
- पुलिस लाइंस में अधिकारियों के गनर व फालोअर की भी हुई जांच
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के एसएसपी कैंप कार्यालय (आवास) में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। सर्विलांस सेल का सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। तबीयत बिगड़ने पर उसकी जांच कराई गई थी। कैंट थाने में तैनात चार और यूपी 112 का एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एसएसपी के निर्देश पर आरआई ने सबको क्वारंटीन करा दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को कैंट थाने के एसएसआई समेत 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को कैंट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा एसएसपी, सभी एडिशनल एसपी और सीओ के गनर और फालोअर की पुलिस लाइंस में कोरोना जांच कराई गई। सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही के अलावा कैंट थाने के सीसीटीएनएस ऑफिस में तैनात चार सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
यूपी 112 में तैनात सिपाही की तबीयत खराब होने पर दोपहर बाद पुलिस लाइंस में जांच कराई गई तो वह भी पॉजिटिव पाया गया। अब गाड़ी को पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया गया। सोमवार को यूपी 112 में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें... इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर