फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supply started from water head tank in Raptinagar

गोरखपुर: राप्तीनगर में वाटर हेड टैंक से आपूर्ति शुरू, 3000 घरों को मिलेगी राहत

Thu, 31 Mar 2022 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Mar 2022 01:16 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि राप्तीनगर में 2200 किलोलीटर की टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवंटियों को पानी की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। पानी की निरंतर आपूर्ति के लिए दो ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Supply started from water head tank in Raptinagar
राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू हाेने के साथ ही सड़क के निर्माण में तेजी लाई गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में बुधवार से वाटर हेड टैंक से आपूर्ति शुरू हो गई। इस पानी की टंकी से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा विकसित विभिन्न आवासीय योजनाओं के करीब तीन हजार घरों को आपूर्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन


बाद में कनेक्शन का और विस्तार होगा। 2200 किलोलीटर की क्षमता वाली इस टंकी से राप्तीनगर आवासीय योजना के करीब 800, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 1500 और पत्रकारपुरम के करीब 400 लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति के लिए जीडीए ने राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कराया है। बुधवार को जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल एवं सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण कर आपूर्ति शुरू कराई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घरों में पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में भी पाइपलाइन बिछा दी गई है। जिन आवंटियों ने घर बना लिया है, वे पानी का कनेक्शन ले सकते हैं। पानी की आपूर्ति लगातार जारी रहे, इसके लिए ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं। ट्यूबवेल की बोरिंग 450 फीट गहराई में की गई है। जैसे-जैसे टंकी खाली होती रहेगी, ट्यूबवेल से पानी भरा जाता रहेगा।

बता दें कि राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के सैकड़ों आवंटी लंबे समय से पानी की टंकी के लिए जीडीए कार्यालय की दौड़ लगा रहे थे। पानी का कनेक्शन नही होने की वजह से कुछ आवंटी अपने घरों का निर्माण भी नहीं करा पा रहे थे। अब इन सभी आवंटियों को पानी की आपूर्ति शुरू हो जाने से बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क का निर्माण भी आखिरी चरण में

राप्तीनगर आवासीय योजना में सड़क व नाली का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। आवंटन के लंबे समय तक यहां सुविधाओं का अभाव था। राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के आवंटियों द्वारा कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद यहां काम शुरू हुआ। अब सड़क व नाली का काम आखिरी चरण में है, जबकि बिजली व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।



जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि राप्तीनगर में 2200 किलोलीटर की टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवंटियों को पानी की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। पानी की निरंतर आपूर्ति के लिए दो ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed